Homeझारखंडचतरा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से PDS...

चतरा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से PDS डीलर की मौत

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: चतरा जिले की संघरी घाटी में भारी वाहनों के आतंक के बाद अब अवैध बालू ढोने वाले बेलगाम ट्रैक्टर काल साबित हो रहे हैं। शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 55 वर्षीय PDS डीलर किशोरी प्रजापति की जान चली गई। मृतक गोढ़ाई गांव के निवासी थे और JMM के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति के ससुर थे। बताया गया कि किशोरी प्रजापति अपनी बाइक पर सवार होकर सत्संग के लिए घर से निकले थे, तभी घाटी में अवैध बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रैक्टर जब्त चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को मौके से जब्त कर लिया और थाने ले आई, हालांकि हादसे के तुरंत बाद चालक भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

- Advertisement -

परिजनों में भारी आक्रोश

हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक के दामाद सह JMM नेता पंकज प्रजापति ने जिला प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारी ट्रकों और हाईवा के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं, उसी तर्ज पर अवैध बालू ढोने वाले ट्रैक्टरों पर भी नकेल कसी जाए और सभी चालकों के लाइसेंस की कड़ाई से जांच हो। पुलिस परिजनों से मिले लिखित आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...