Homeझारखंडनिशा भगत की मौत पर गरमाई सियासत, गिरिडीह में भाजपा का प्रदर्शन

निशा भगत की मौत पर गरमाई सियासत, गिरिडीह में भाजपा का प्रदर्शन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले को लेकर गिरिडीह में सियासी पारा चढ़ गया है। शनिवार देर शाम गिरिडीह भाजपा नगर कमेटी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के मुख्य गांधी चौक पर जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा शिंकू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुकेश जालान, सुरेंद्र सिंह, सुमन सिन्हा, वार्ड पार्षद संजीव कुमार गुड्डू और राजेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

- Advertisement -

‘जमीन माफियाओं और सिस्टम के टॉर्चर से गई जान’

प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा शिंकू ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार भू-माफियाओं के प्रभाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रांची के संबंधित थाना प्रभारी और ज्योत्स्ना केरकेट्टा द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की वजह से निशा भगत को सोशल मीडिया लाइव आकर ऐसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हक की आवाज उठाने वाली आदिवासी युवती को न्याय और सुरक्षा देने में सिस्टम पूरी तरह नाकाम रहा।

पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग

विरोध प्रदर्शन में शामिल वार्ड पार्षद संजीव कुमार गुड्डू ने भी आरोप लगाया कि राज्य में जमीन माफिया बेखौफ होकर आदिवासियों की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं और अकेले पड़ जाने के कारण निशा भगत को जान गंवानी पड़ी। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि मामले की लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष जांच कराई जाए और निशा भगत को प्रताड़ित करने वाले सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...