Homeझारखंडरजरप्पा के स्टील प्लांट में भट्ठी फटने से जोरदार ब्लास्ट, कई किलोमीटर...

रजरप्पा के स्टील प्लांट में भट्ठी फटने से जोरदार ब्लास्ट, कई किलोमीटर तक गूंजा धमाका

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत मायल स्थित गावादेवती शिवाय आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में आज अचानक भट्ठी में जोरदार ब्लास्ट होने से भीषण हादसा हो गया। प्लांट के भीतर एक के बाद एक तीन से चार बार हुए जोरदार धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस जोरदार ब्लास्ट की जद में आने से प्लांट में कार्यरत कुछ मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए ले जाया गया।

गेट से लौटाए मजदूर

ब्लास्ट की इस बड़ी घटना के तुरंत बाद कंपनी मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया और प्रबंधन ने बिना वक्त गंवाए पूरे प्लांट को बंद कर दिया। सुबह 9 बजे की सामान्य शिफ्ट में काम पर पहुंचे अन्य मजदूरों को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई और उन्हें मेन गेट से ही वापस लौटा दिया गया। पूरे परिसर में अचानक हुई इस कार्रवाई से कामगारों और आसपास के लोगों के बीच बेचैनी बढ़ गई, वहीं प्रबंधन मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

- Advertisement -

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

इस हादसे में प्लांट प्रबंधन की भारी लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस टीम ने पहले ही भट्ठी में तकनीकी खराबी की आशंका जताते हुए इसे न चलाने की स्पष्ट सलाह दी थी, लेकिन प्रबंधन ने इन चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए जबरन काम चालू रखा। प्लांट के मेन गेट पर पहचान के लिए नाम का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जो औद्योगिक सुरक्षा और प्रशासनिक नियमों की खुली अनदेखी को उजागर करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस खतरनाक लापरवाही की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...