Homeझारखंडरामगढ़ में डालसा ने बांटी खुशियां, वृद्धाश्रम में किया मिठाई और शॉल...

रामगढ़ में डालसा ने बांटी खुशियां, वृद्धाश्रम में किया मिठाई और शॉल का वितरण

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ ने संवेदनशील पहल की। प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष मोहम्मद तौफीकुल हसन और अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कच्छप ने स्थानीय वृद्धाश्रम एवं वात्सल्य धाम का दौरा किया। इस दौरान दोनों न्यायिक अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। त्योहार की मिठास घोलते हुए वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और मिठाइयां बांटी गईं।

वात्सल्य धाम के बच्चों के बीच खिलौने और मिठाइयों का वितरण

- Advertisement -

बुजुर्गों से मिलने के बाद न्यायिक अधिकारियों की टीम वात्सल्य धाम पहुंची। वहां उन्होंने अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ वक्त बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए आकर्षक खिलौने व मिठाइयों का वितरण किया। अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत की और दीपावली का आनंद उनके साथ मिलकर साझा किया। इस मौके पर खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा परिसर उमंग से भर गया।

कमजोर वर्गों के कल्याण और संरक्षण के लिए डालसा प्रतिबद्ध

इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कच्छप ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि बुजुर्गों के प्रति आदर, संवेदनशीलता और सेवा भाव रखना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं बच्चों को उचित संरक्षण और स्नेह देकर ही एक स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सकती है। प्रधान जिला जज मोहम्मद तौफीकुल हसन के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों, बुजुर्गों और बच्चों के कानूनी अधिकारों की रक्षा व उनके सर्वांगीण कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...