
Ramgarh News: रामगढ़ DC ऋतुराज के निर्देश एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन में शुक्रवार को मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। अवर निरीक्षक उत्पाद अमित किशोर प्रसाद और गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की टीम ने श्रमिक कॉलेज के पीछे तथा बालादोहर में रेलवे लाइन के किनारे स्थित विभिन्न मकानों में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब और 300 किलोग्राम फर्मेंटेड जावा महुआ बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान जारी, आगे भी चलेगा अभियान
अवैध शराब के निर्माण और कारोबार में संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। चिन्हित आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



