Homeझारखंडबुण्डू में टायर दुकान में चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार,...

बुण्डू में टायर दुकान में चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: रांची के बुण्डू थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मोड़ स्थित एक टायर दुकान में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने और सामान ढोने में इस्तेमाल की गई लाल रंग की टाटा मैजिक गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

1 अक्टूबर की रात हुई थी वारदात

बुण्डू SDPO ओम प्रकाश ने बताया कि गत 1 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने बिरसा मोड़ स्थित ‘टायर कॉर्नर’ दुकान का ताला तोड़ा था। चोर दुकान के अंदर से अपोलो कंपनी के 26 टायर, एक इनवर्टर, एक बैटरी, लगभग 30 से 40 हजार रुपये नकद और पहचान छुपाने के इरादे से सीसीटीवी कैमरे का DVR (DVR) तक उखाड़ कर ले गए थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ित की शिकायत पर बुण्डू थाने में मामला दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

SIT की जांच में पकड़ा गया गिरोह

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुण्डू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई थी। SIT ने इलाके में लगे कैमरों, संदिग्धों की गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस टीम ने सटीक सुराग मिलने पर छापेमारी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...