Homeझारखंडपलक झपकते ही दशम फॉल के पानी में समा गया भाई, गोताखोरों...

पलक झपकते ही दशम फॉल के पानी में समा गया भाई, गोताखोरों ने निकाला शव

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: बिहार के दानापुर से रांची में दुर्गा पूजा की रौनक देखने आए एक युवक के साथ बुंडू के प्रसिद्ध दशम फॉल में बड़ा हादसा हो गया, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी जान चली गई। युवक रविवार शाम करीब 5 बजे अपने ममेरे भाई के साथ दशम फॉल घूमने पहुंचा था। दोनों भाई फॉल के ऊपरी हिस्से में जंगल की तरफ तस्वीरें खिंचवाने चले गए। ममेरा भाई जैसे ही उसकी फोटो क्लिक करने लगा, तभी अचानक पैर फिसलने से युवक सीधे पानी के तेज बहाव में चला गया। पलक झपकते ही भाई को आंखों के सामने से गायब देख ममेरे भाई के होश उड़ गए और उसने तुरंत दौड़कर वहां तैनात पर्यटक मित्रों को पूरी आपबीती बताई।

- Advertisement -

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही दशम फॉल थाने की पुलिस फौरन हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। रविवार की देर रात तक पुलिस टीम ने टॉर्च और जरूरी उपकरणों की मदद से पानी के आसपास और झाड़ियों में युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन अंधेरा गहराने और चट्टानों के जोखिम की वजह से रात में सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद सोमवार सुबह होते ही प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा और सघन तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया गया।

- Advertisement -

24 घंटे बाद मिला शव

हालात का जायजा लेने के लिए बुंडू SDPO, बुंडू CO और दशम फॉल थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया। गोताखोरों की कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सोमवार शाम करीब 4 बजे युवक के शव को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान बवाल, मारपीट में घायल युवक ने दुर्गापुर में तोड़ा दम

Dhanbad: झरिया के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह रविवार देर रात अपने दोस्तों के...

पाकुड़ में 11 आपराधिक मामलों में नामजद एतवारी हेम्ब्रम गिरफ्तार

Pakur news: पाकुड़ में राशन दुकान लूटने के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह के...

अनुकंपा पर CCL में नौकरी पाने के लिए पति का मर्डर, हजारीबाग पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी

Hazaribagh news: झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत गिद्दी में सामने आए चौंकाने वाले मामले...

मां की ममता खो चुके मासूम को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लिया गोद, उठाई पढ़ाई और भविष्य की...

Jamtara : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इन दिनों अपनी दरियादिली और एक...

ये भी पढ़ें...