Homeझारखंडपति-पत्नी और 'वो' का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पहली पत्नी ने कोर्ट से खोज...

पति-पत्नी और ‘वो’ का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पहली पत्नी ने कोर्ट से खोज निकाला दूसरी शादी का सर्टिफिकेट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: राजधानी रांची में पति-पत्नी और ‘वो’ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुदिया नेवरी निवासी पूनम कुमारी ने अपने पति सतीश बड़ाईक पर पहली शादी और 9 साल के बेटे के रहते दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज करने का गंभीर आरोप लगाया है। बीआईटी ओपी क्षेत्र में दी गई शिकायत के आधार पर सदर थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने पुलिस को पति की दूसरी शादी का आधिकारिक मैरिज सर्टिफिकेट और हेसल इलाके में बन रहे उनके नए मकान की तस्वीरें भी बतौर साक्ष्य सौंपी हैं।

सिमडेगा कोर्ट से मैरिज सर्टिफिकेट निकालकर पति को दी मात

पूनम कुमारी के अनुसार, उनके पति सतीश बड़ाईक का पिछले करीब पांच वर्षों से शिमला बड़ाईक नाम की महिला के साथ संबंध था। इसी साल 10 मार्च 2026 को सतीश ने पहली पत्नी के रहते सिमडेगा कोर्ट में शिमला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जब पूर्व में बीआईटी ओपी में पंचायत हुई थी, तब पति ने पहली पत्नी को दूसरी शादी का सबूत दिखाने की खुली चुनौती दी थी। इसके बाद पीड़िता 15 अक्टूबर 2026 को अपने नौ वर्षीय बेटे को लेकर सीधे सिमडेगा कोर्ट पहुंची। वहां पहली पत्नी होने के दस्तावेज प्रस्तुत कर उन्होंने पति की दूसरी शादी का मैरिज सर्टिफिकेट हासिल किया और फिर पुलिस में जाकर ठोस सबूतों के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई।

- Advertisement -

डेढ़ साल से अलग रह रहा था पति, बूटी मोड़ में रखा था दूसरी महिला को

प्राथमिकी में पूनम ने बताया कि उनका पति पिछले करीब डेढ़ साल से उन्हें छोड़कर बूटी मोड़ के पास किराए का मकान लेकर रह रहा था, जहां शिमला बड़ाईक का नियमित आना-जाना था। इस दौरान पति ने पत्नी और बेटे का खर्च तक देना बंद कर दिया था। बाद में थाने में हुए एक पूर्व समझौते के तहत वह केवल 2,500 रुपये प्रति माह भेज रहा था, जिससे बच्चे की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना नामुमकिन था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने हेसल के पास एक नया मकान भी बनवाना शुरू कर दिया है, जिसका आधा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

ससुराल वालों पर मिलीभगत और दहेज प्रताड़ना का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पूनम का कहना है कि पति की दूसरी शादी की पूरी जानकारी ससुराल वालों को थी। जब शिमला दिल्ली से रांची आई थी, तब सतीश अपनी मां और बहन को उससे मिलाने ले गया था। इसके अलावा पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट की जाती थी और मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने की धमकियां दी जाती थीं।

पति, दूसरी पत्नी और सास समेत 6 लोगों पर केस दर्ज

पूनम कुमारी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पति सतीश बड़ाईक, दूसरी पत्नी शिमला बड़ाईक, सास सावित्री देवी, शकुंतला देवी, बबलू बड़ाईक और देवानंद बड़ाईक के खिलाफ कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पति द्वारा पूर्व में दिए गए लिखित बांड, मैरिज सर्टिफिकेट और मकान की तस्वीरें पुलिस को सौंपते हुए अपने और अपने मासूम बेटे के लिए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...