Homeझारखंडरांची में फुचका खाने के दौरान भिड़ंत, हेलमेट और डंडे से युवक...

रांची में फुचका खाने के दौरान भिड़ंत, हेलमेट और डंडे से युवक का सिर फोड़ा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: रांची के जगन्नाथपुर तालाब मोड़ पर फुचका खाने के लिए रुके एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर कुर्सी लगाने और वहां से हटने की बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। नीरज कुमार मिश्रा का आरोप है कि मोनू किंग कोरा उर्फ मोनू और उसके दो साथियों ने हेलमेट और डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में उन्होंने धुर्वा थाना में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

कुर्सी लगाने की बात पर बढ़ा विवाद

FIR में नीरज ने बताया है कि 4 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह धुर्वा से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जगन्नाथपुर तालाब मोड़ के पास फुचका खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान मोनू किंग कोरा वहां पहुंचा और उनके पीछे कुर्सी लगाकर गाली-गलौज करने लगा। उसने नीरज को वहां से हटने को कहा, जिस पर नीरज ने दूसरी तरफ से आने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

- Advertisement -

हेलमेट और डंडे से सिर पर वार करने का आरोप

नीरज के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर मोनू अपने दो साथियों के साथ उनके पास पहुंचा और तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान हेलमेट और डंडे से उनके सिर पर वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के बाद नीरज ने धुर्वा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दोबारा परेशान करने की जताई आशंका

नीरज ने पुलिस को बताया है कि आरोपी उसी इलाके के रहने वाले हैं और उन्हें आशंका है कि आगे भी परेशान किया जा सकता है। उन्होंने आरोपियों पर इलाके में गैरकानूनी धूम्रपान सामग्री बेचने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस से कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...