Homeझारखंडवर्दी पर लगा जुए का दाग!, रांची पुलिस लाइन में 10 पुलिसकर्मी...

वर्दी पर लगा जुए का दाग!, रांची पुलिस लाइन में 10 पुलिसकर्मी निलंबित

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के पुलिस लाइन परिसर में अनुशासन और मर्यादा को तार-तार करने का गंभीर मामला सामने आया है। वर्दी की आड़ में जुआ खेलने और अड्डा चलाने वाले 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निलंबन की गाज गिराने के साथ ही सभी दोषी जवानों के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक जांच भी बैठा दी गई है।

गोपनीय सूचना के बाद बनाई गई थी विशेष टीम

पुलिस लाइन परिसर के भीतर ही कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा लंबे समय से अवैध तरीके से जुआ खेलने और अन्य लोगों को जुटाने की गोपनीय सूचनाएं वरीय अधिकारियों को मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतों की आंतरिक पुष्टि कराई गई। सूचना सही पाए जाने पर शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अफसरों के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तय योजना के तहत पुलिस लाइन में अचानक दबिश दी।

- Advertisement -

मौके से रंगे हाथों पकड़े गए 10 जवान

अचानक हुई इस छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर 10 पुलिसकर्मियों को ताश के पत्तों और दांव के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस लाइन में जुआ खेलने की शिकायत पर यह कदम उठाया गया है। पकड़े गए सभी 10 पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है और नियमों के तहत उनके खिलाफ सख्त विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...