
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आधिकारिक Social हैंडल पर लड़की के कथित अपहरण से जुड़ा वीडियो पोस्ट किए जाने और बाद में उसे हटाए जाने को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता राहुल आनंद ने RJD पर निशाना साधते हुए इसे बिहार और बिहारवासियों की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है।

राहुल आनंद ने कहा कि RJD ने अपने आधिकारिक Social हैंडल पर जिस वीडियो को पोस्ट किया और बाद में हटा दिया, उससे बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

RJD की सोच पर उठाए सवाल
BJP प्रवक्ता राहुल आनंद ने आरोप लगाया कि RJD आज भी जंगलराज की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बिहार की छवि को प्रभावित करने वाला है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश में गुड गवर्नेंस का जो वादा किया है, RJD लगातार इस तरह की पोस्ट के माध्यम से उसे धूमिल करने का प्रयास कर रही है।
RJD को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए: राहुल आनंद
राहुल आनंद ने मांग की कि RJD को इस मामले में बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह का वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले को लेकर RJD की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सवाल उठाए और संबंधित पोस्ट के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।


