
Chatra: चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बसंत कुमार (पिता बाजो गांझू) अपनी बाइक से अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बसंत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
त्योहार मनाने आया था घर
बसंत कुमार दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी-कमाई करता था और दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए ही घर लौटा था। बहन के घर जाते समय हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और दीपावली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



