Homeझारखंडकोडरमा में सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो

कोडरमा में सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक मोनू पंडित की जान चली गई। घटना डोमचांच-जयनगर मुख्य मार्ग पर लठियोबार के समीप हुई, जहां बुच्चीटांड निवासी मोनू डोमचांच से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान लठियोबार के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पोल से टकराते हुए सीधे खेत में जा गिरी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

- Advertisement -

संवेदनहीनता पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला। खून से लथपथ मोनू करीब आधे घंटे तक खेत में तड़पता रहा, लेकिन वहां जुटे राहगीरों में से किसी ने भी उसे तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। लोग मदद करने के बजाय अपने मोबाइल कैमरों से फोटो और वीडियो बनाने में मशगूल रहे। जब युवक की हालत लगातार नाजुक होती गई, तब जाकर कुछ स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी डोमचांच पुलिस को दी।

इलाज के दौरान मौत

हादसे की सूचना मिलते ही ASI सुबोध पाठक पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से Sadar Hospital कोडरमा भिजवाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान मोनू ने दम तोड़ दिया। महज 23 साल के युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...