Homeझारखंड24 घंटे में मिली बेटी, सिमडेगा पुलिस ने राजगांगपुर से 18 वर्षीय...

24 घंटे में मिली बेटी, सिमडेगा पुलिस ने राजगांगपुर से 18 वर्षीय युवती को किया रेस्क्यू

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Simdega News: सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना (बांसजोर ओपी) क्षेत्र से लापता हुई 18 वर्षीय युवती को सिमडेगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में 1 नवंबर को युवती के पिता ने जलडेगा थाने में अपनी बेटी के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने सनहा संख्या 18/26 दर्ज कर पड़ताल शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं (सर्विलांस) के आधार पर जांच तेज की।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से हुई बरामदगी

विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले अंतर्गत राजगांगपुर से सकुशल ढूंढ निकाला। आवश्यक पूछताछ और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद 2 नवंबर को युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली और सिमडेगा पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस बल सदैव तत्पर है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...