
Simdega: सिमडेगा जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर जिले के सभी थानों और ओपी (OP) में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान परेड में शामिल चौकीदारों की हाजिरी ली गई और उनके अब तक के कामकाज का पूरा हिसाब-किताब देखा गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा के निर्देश पर जिले के थाना/ओपी में चौकीदार परेड आयोजित की गई। परेड में चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज कर उनके कार्यों की समीक्षा की गई। उन्हें क्षेत्र में भ्रमण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तत्काल थाना को सूचना देने का निर्देश दिया गया। https://t.co/lzl89hkUE7
— Simdega Police (@Simdega_Police) November 9, 2026
गश्त लगाने और अलर्ट रहने के निर्देश
परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त लगाने और घूम-घूमकर स्थिति पर नजर रखने की हिदायत दी। इसके साथ ही क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवांछित गतिविधि की जानकारी मिलने पर बिना देर किए तुरंत स्थानीय थाने को सूचित करने का निर्देश दिया गया, ताकि समय रहते किसी भी घटना या अपराध पर रोक लगाई जा सके।



