Homeबिहारसिवान में 12 और 13 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप, 10वीं पास...

सिवान में 12 और 13 नवंबर को लगेगा जॉब कैंप, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

सिवान जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर है। जिला नियोजनालय की ओर से 12 और 13 नवंबर को दो स्थानों पर जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में निजी कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

दोनों दिन जॉब कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जिला नियोजनालय के अनुसार, 12 नवंबर को मैरवा धाम के समीप ठाकुर कॉम्प्लेक्स और 13 नवंबर को बसंतपुर प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी में कैंप लगाया जाएगा।

- Advertisement -

12,500 रुपये मासिक वेतन के साथ इंसेंटिव और PF

जॉब कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव और पीएफ की सुविधा दी जाएगी। स्वतंत्रा माइक्रोफिन लिमिटेड और एलआईसी ऑफ इंडिया की ओर से नियुक्तियां की जाएंगी। एलआईसी में बीमा सखी और इंश्योरेंस एडवाइजर के पदों के लिए 10वीं पास और 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

स्वतंत्रा माइक्रोफिन में फील्ड आधारित नौकरी

जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रा माइक्रोफिन लिमिटेड में एसएफओ पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इन पदों पर इंसेंटिव और कमीशन का भी प्रावधान है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र सिवान होगा और उन्हें फील्ड आधारित काम करना होगा। उम्मीदवारों का चयन आमने-सामने साक्षात्कार यानी फेस-टू-फेस इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी

इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंच सकते हैं। जिला नियोजनालय के अनुसार, जॉब कैंप में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। पूरी प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...