Homeझारखंडक्षत्रिय गौरव मंच की प्रदेश कार्य समिति घोषित, प्रवीण सिंह बने केंद्रीय...

क्षत्रिय गौरव मंच की प्रदेश कार्य समिति घोषित, प्रवीण सिंह बने केंद्रीय अध्यक्ष

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: राजधानी रांची के हरमू में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि देश की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में क्षत्रिय समाज का योगदान और बलिदान हमेशा से अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि यह समाज सदैव जमीन से जुड़कर फलदार और छायादार वृक्ष की भांति हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए काम करता आया है। कुछ स्वार्थी तत्व समाज की छवि बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्षत्रिय समाज अपने अस्तित्व की रक्षा करते हुए मातृभूमि की सेवा में हमेशा आगे रहेगा। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय गौरव मंच का मूल उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर एकजुट करना है।

- Advertisement -

अलग राज्य के 25 वर्षों बाद भी जमीन विवाद बरकरार

झारखंड के विकास पर चर्चा करते हुए प्रवीण सिंह ने कहा कि राज्य गठन के ढाई दशक बीत जाने के बावजूद किसी भी सरकार ने जल, जंगल और जमीन की मूल समस्याओं को हल करने का गंभीर प्रयास नहीं किया। जमीन से जुड़े तमाम विवादित मामले आज भी जस के तस बने हुए हैं, जिसके कारण राज्य का जैसा विकास होना चाहिए था, वह अब तक नहीं हो सका है। उन्होंने एलान किया कि नवगठित कार्य समिति की पहली अहम बैठक 5 नवंबर को हरमू में आयोजित होगी, जिसमें सामाजिक एकजुटता, सर्व समाज के उत्थान और कुरीतियों के खिलाफ अभियान पर रणनीति तय की जाएगी।

प्रवीण सिंह बने केंद्रीय अध्यक्ष और रमेश सिंह प्रधान महासचिव

प्रेसवार्ता में क्षत्रिय गौरव मंच की 27 सदस्यीय केंद्रीय समिति की घोषणा की गई। इसमें पूर्व विधायक प्रवीण कुमार सिंह को केंद्रीय अध्यक्ष और रमेश सिंह को केंद्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समिति में चार संरक्षक, आठ उपाध्यक्ष, चार महासचिव, दस सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक महिला अध्यक्ष और एक युवा अध्यक्ष को जगह दी गई है। मंच के संरक्षकों में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री गिरनाथ सिंह और समाजसेवी लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव शामिल हैं।

जिलों में महिला अध्यक्षों का भी हुआ मनोनयन

प्रदेश कार्य समिति में रांची से नौ, लातेहार और धनबाद से छह-छह, बोकारो, रामगढ़ और जमशेदपुर से तीन-तीन सदस्यों के साथ-साथ अन्य सभी जिलों से प्रतिनिधियों को शामिल कर व्यापक प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके साथ ही सभी जिलों के अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। महिला विंग को मजबूती देने के लिए रांची जिला महिला अध्यक्ष के पद पर शोभा सिंह, धनबाद में गीता सिंह और पलामू जिला महिला अध्यक्ष पद पर कुसुम लता देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेसवार्ता में केंद्रीय महासचिव जीवेश सिंह सोलंकी और भूपेंद्र सिंह समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...