Homeझारखंडझारखंड पुलिस के 386 जवानों का इंतजार खत्म, DIG जैप ने जारी...

झारखंड पुलिस के 386 जवानों का इंतजार खत्म, DIG जैप ने जारी किया आदेश, आदिम जनजाति वर्ग को मिला स्थान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

 Jharkhand:  झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) मुख्यालय ने SIR B-1 दुमका और SIR B-2 खूंटी के एसपीसी उत्तीर्ण आरक्षियों की अंतिम राज्य वरीयता सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस अंतिम सूची में कुल 386 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) जैप की ओर से इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -

आदिम जनजाति वर्ग के जवानों को मिला वरीयता क्रम

मुख्यालय द्वारा जारी इस सूची में विशेष रूप से आदिम जनजाति वर्ग से जुड़े जवानों को वरीयता क्रम में स्थान दिया गया है। इसमें राज्य के दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, जामताड़ा, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा समेत कई जिलों में पदस्थापित पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं।

- Advertisement -

आपत्ति निराकरण समिति की समीक्षा के बाद अंतिम फैसला

अंतिम सूची जारी करने से पहले जैप मुख्यालय ने एक प्रोविजनल वरीयता सूची प्रकाशित की थी, जिस पर संबंधित जवानों से आपत्तियां और दावे मांगे गए थे। प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा और निराकरण के लिए 10 सितंबर को वरीयता आपत्ति निराकरण समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई थी। समिति की ओर से सभी आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा किए जाने और दी गई अनुशंसा के बाद ही यह अंतिम राज्य वरीयता सूची सार्वजनिक की गई है।

2017 में बहाल हुए थे सभी जवान

जारी सूची में शामिल इन पुलिसकर्मियों की नियुक्ति 5 जनवरी 2017 से 8 जनवरी 2017 के बीच हुई थी। अंतिम वरीयता सूची जारी होने से अब इन सभी जवानों का राज्य स्तर पर वरीयता क्रम पूरी तरह स्पष्ट हो गया है, जिससे आगे की प्रोन्नति और विभागीय प्रक्रियाओं में आसानी होगी। सभी 386 जवानों का विस्तृत विवरण जैप मुख्यालय के आधिकारिक आदेश में उपलब्ध करा दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...