Homeझारखंडखूंटी में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की...

खूंटी में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Khunti: खूंटी जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोच लिया है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आरोपियों के चंगुल में फंसी एक अन्य नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित रेस्क्यू करा लिया है। इस घिनौनी वारदात में शामिल 2 अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

घर छोड़ने का झांसा

पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि चार युवकों ने उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने का झांसा दिया और अपनी गाड़ियों पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उन्हें मरांगहादा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव और बाड़ेहिड टोला के अलग-अलग सुनसान इलाकों में ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दरिंदगी के बाद आरोपी दोनों पीड़िताओं को खूंटी में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।

- Advertisement -

POCSO में FIR दर्ज

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी ने तुरंत दोनों पीड़िताओं का विधिवत बयान दर्ज कराया। इसके बाद महिला थाने में कांड संख्या 18/26 के तहत BNS की धारा 65, 61, 126(2), 3(5) और POCSO Act की धारा 4/6 के तहत संगीन धाराओं में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने बिना देर किए दबिश दी और तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

बाइक और मोबाइल जब्त

पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक Scooty, दो KTM बाइक, तीन मोबाइल फोन और घटना के वक्त पहने गए कपड़े भी बरामद कर जब्त कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि उन्हें भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...