Homeझारखंडपुणे से रांची का टिकट 18 हज़ार के पार..., जानिए त्योहारों में...

पुणे से रांची का टिकट 18 हज़ार के पार…, जानिए त्योहारों में हवाई सफर ने कैसे बिगाड़ा आम आदमी का बजट!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: दिवाली और लोक आस्था के महापर्व छठ पर अपने घर पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों की जेब पर इस बार सफर का खर्च भारी पड़ रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों में जहां महीनों पहले से वेटिंग की स्थिति बनी हुई है, वहीं विमानन कंपनियों ने हवाई किराये में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी है। दूसरे राज्यों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के सिलसिले में रह रहे झारखंड के लोगों के लिए घर आना और त्योहार बीतने के बाद वापस लौटना बेहद महंगा साबित हो रहा है। खासकर मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे महानगरों से रांची के रूट पर सामान्य दिनों के मुकाबले टिकटों के दाम करीब 70 से 95 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।

14 नवंबर के आसपास किराये में सबसे बड़ा उछाल

ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अहमदाबाद से रांची का शुरुआती टिकट जो 2 नवंबर को 7,379 रुपये था, वह 14 नवंबर को बढ़कर 14,284 रुपये के पार चला गया है। इसी तरह मुंबई से रांची का किराया 8,217 रुपये से उछलकर 13,848 रुपये पहुंच गया है। सबसे बुरा हाल पुणे रूट का है, जहां शुरुआती किराया 10,008 रुपये से सीधे 18,781 रुपये तक जा पहुंचा है। सबसे ज्यादा दबाव 13 और 14 नवंबर की तारीखों पर देखने को मिल रहा है, जब छठ पर्व संपन्न होने के बाद नौकरीपेशा लोग और छात्र अपने कार्यस्थलों पर लौटने की तैयारी में होंगे।

- Advertisement -

सीमित सीधी उड़ानें और कनेक्टिंग फ्लाइट्स की मजबूरी

रांची से पुणे और अहमदाबाद के बीच सीधी उड़ानों की संख्या काफी सीमित है। ऐसे में यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ानों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे सफर का समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। दिल्ली और बेंगलुरु जैसे व्यस्त रूटों पर रोजाना कई सीधी उड़ानें उपलब्ध होने के बावजूद राहत नहीं है। रांची से दिल्ली का शुरुआती किराया करीब 6,570 से 7,316 रुपये के बीच चल रहा है, जबकि बेंगलुरु का किराया बढ़कर 9,062 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं हैदराबाद रूट पर अलग-अलग समय की उड़ानों के लिए यात्रियों को 8,895 से 12,480 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

परिवार संग सफर करने वालों का बिगड़ा पूरा बजट

ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और तत्काल में भी सीट न मिलने के कारण मजबूरी में लोगों को फ्लाइट का रुख करना पड़ रहा है। हालांकि हवाई किराये में आए इस अप्रत्याशित उछाल ने पूरे परिवार के साथ सफर करने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। अचानक बढ़ी इस मांग का फायदा सीधे तौर पर एयरलाइंस कंपनियां उठा रही हैं, जिसका खामियाजा परदेस में रह रहे झारखंडियों को अपनी जेब ढीली करके भुगतना पड़ रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...