Homeझारखंडहजारीबाग में जाम से निजात के लिए वन-वे सिस्टम का ट्रायल शुरू

हजारीबाग में जाम से निजात के लिए वन-वे सिस्टम का ट्रायल शुरू

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: हजारीबाग शहर की सड़कों को रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने एक नया वन-वे प्लान आजमाया है। शनिवार को शहर के व्यस्ततम बुढ़वा महादेव चौक और बंशीलाल चौक के आसपास गाड़ियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए वन-वे व्यवस्था का परीक्षण शुरू किया गया। नए ट्रैफिक रूट के तहत बुढ़वा महादेव चौक, गाड़ीखाना चौक और बंशीलाल चौक को आपस में जोड़कर एक पूरा ट्रैफिक लूप तैयार किया गया है, ताकि प्रमुख बॉटलनेक्स पर गाड़ियों का दबाव न बढ़े और शहरवासियों को जाम से राहत मिल सके।

नया रूट डायवर्जन प्लान

CCR DSP एकरामुल हक ने नए रूट की जानकारी देते हुए बताया कि अब बुढ़वा महादेव चौक से आने वाली गाड़ियां सीधे बंशीलाल चौक की तरफ नहीं जा सकेंगी। इन वाहनों को पहले गाड़ीखाना चौक और फिर वहां से बंशीलाल चौक की ओर आगे बढ़ना होगा। इसी तरह झंडा चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले वाहनों को बंशीलाल चौक से बाएं मोड़कर गाड़ीखाना और बुढ़वा महादेव चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड की तरफ भेजा जाएगा। इस सर्कुलर रूट से तीनों प्रमुख चौकों पर लगने वाले भीषण जाम के दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

- Advertisement -

ऑटो चालकों पर सख्ती

महापौर अरविंद राणा के मुताबिक यह पूरी व्यवस्था फिलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है और इसके पॉजिटिव रिजल्ट आने पर शहर के दूसरे भीड़भाड़ वाले रास्तों पर भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। वहीं मुख्य सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी होने वाली गाड़ियों को हटाकर अस्पताल के पास बनी नई पार्किंग में शिफ्ट कराया जा रहा है। CCR DSP ने ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि बीच सड़क पर कहीं भी मनमाने तरीके से गाड़ी रोककर सवारी चढ़ाने या उतारने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ने वाले ऑटो के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...