
Deoghar: देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंसझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को देवघर पहुंचे और संवाददाताओं को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों और विपक्षी दलों की कार्यशैली को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
5 नवंबर को दुमका से रैली

पूर्व मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आगामी 5 नवंबर को दुमका से एक विशेष रैली निकाली जाएगी। इस रैली के माध्यम से विपक्षी दलों की नीतियों, सोच और कथित साजिशों को उजागर कर जनता के बीच उजागर किया जाएगा।
विपक्ष पर प्रहार व गमहरिया घटना का विरोधदेवघर प्रवास के दौरान रघुवर दास ने विपक्षी दलों पर कड़ा निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने सरायकेला के गमहरिया में घटित हालिया घटना पर अपनी कड़ी आपत्ति और चिंता व्यक्त की तथा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही।


