Homeझारखंडहजारीबाग NIA की रेड में क्या मिला?, एजेंसी ने साधी चुप्पी, इधर...

हजारीबाग NIA की रेड में क्या मिला?, एजेंसी ने साधी चुप्पी, इधर पीड़ित परिवार का छलका दर्द

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: हजारीबाग के बाबा पथ स्थित सुभाष बारला गली में बुधवार सुबह हुई NIA की छापेमारी के बाद अब संबंधित परिवार का बयान सामने आया है। करीब सात घंटे तक चली सघन तलाशी के बाद मकान मालिक प्रदीप कुमार साहू और उनकी पत्नी ने मीडिया से बातचीत में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी की टीम सुबह करीब चार बजे अचानक उनके घर पहुंची और मकान के ऊपरी व निचले कमरों से लेकर हर कोने की बारीकी से तलाशी ली।

मोबाइल और प्रिंटर ले गई टीम, कोई संदिग्ध सामान नहीं मिलने का दावा

प्रदीप कुमार साहू के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने उनसे निजी मोबाइल फोन और घर में रखे अन्य सामान के बारे में लंबी पूछताछ की। परिवार का दावा है कि घंटों चली तलाशी के बावजूद घर से कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। हालांकि, परिजनों के मुताबिक जांच टीम जाते समय घर से कुछ मोबाइल फोन और प्रिंटर या स्कैनर जैसी एक मशीन जब्त कर अपने साथ ले गई है। इन सामानों को किस आधार पर जब्त किया गया, इसका कोई स्पष्ट कारण परिवार को नहीं बताया गया है।

- Advertisement -

उदय साव से दूर का रिश्ता, गलत गतिविधियों से किया इनकार

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदीप साहू और उनकी पत्नी ने उदय साव से संबंध होने की बात स्वीकार की, लेकिन साफ किया कि वे सिर्फ दूर के रिश्तेदार (ममेरे-फुफेरे भाई) हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उदय साव का घर अलग जगह पर है और उनके कामकाज से उनका कोई वास्ता नहीं है। परिवार ने बताया कि वे पिछले तीन-चार वर्षों से इस इलाके में शांतिपूर्वक रह रहे हैं और उनके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

तंगहाली का दिया हवाला, अवैध काम के आरोपों को नकारा

परिवार ने अपनी माली हालत का हवाला देते हुए कहा कि घर में खाने-पीने से लेकर बेटी की शादी तक के लिए पैसों का संकट बना हुआ है। ऐसे में नकली नोट छापने या किसी अन्य अवैध व राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया।

NIA के अधिकारियों ने साधी चुप्पी, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

छापेमारी खत्म होने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने कार्रवाई को लेकर NIA के अधिकारियों से सवाल किए, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना था कि वे मीडिया में आधिकारिक बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। बुधवार तड़के NIA की दो अलग-अलग टीमों ने सुभाष बारला गली में दो रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी थी। परिवार के बयानों के बावजूद इस बात पर सस्पेंस बरकरार है कि कार्रवाई किस केस के सिलसिले में की गई थी। मामले की पूरी तस्वीर NIA की ओर से औपचारिक प्रेस नोट या बयान जारी होने के बाद ही साफ हो सकेगी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...