Homeझारखंडपति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची साजिश, भांजे...

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची साजिश, भांजे समेत चार गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: पलामू के तरहसी में तुलेश्वर महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसमें साजिश का आरोप उनकी पत्नी उर्मिला देवी पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, तुलेश्वर ने पहली पत्नी उर्मिला को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर उर्मिला ने अपने भांजे राहुल कुमार के जरिए पति की हत्या कराने की योजना बनाई। हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी तय हुई और इसी रकम के बदले 21 अक्टूबर को तुलेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

भांजे ने बताई हत्या की पूरी कहानी

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को बेदानीखुर्द गांव के रहने वाले करीब 45 वर्षीय तुलेश्वर महतो को घर से बाहर बुलाया गया था। इसके बाद अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस मामले में मृतक के भाई मुरारी महतो के बयान पर तरहसी थाना में कांड संख्या 114/26 के तहत FIR दर्ज की गई थी।

- Advertisement -

मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू SP के निर्देश पर लेस्लीगंज SDPO के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के साढ़ू शैलेश महतो और उनके बेटे राहुल कुमार से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में राहुल ने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की और बताया कि मौसी उर्मिला देवी के कहने पर उसने डेढ़ लाख रुपये लेकर अपने साथ ट्रक चलाने वाले शंकर यादव से संपर्क किया था।

लातेहार के दो लोगों को दी गई थी सुपारी

पुलिस के मुताबिक, शंकर यादव ने मनिका थाना क्षेत्र के डौकी गांव के रहने वाले नरेश सिंह से संपर्क कराया। इसके बाद नरेश सिंह को रुपये देकर तुलेश्वर महतो की हत्या कराई गई। इस तरह पुलिस ने हत्या की साजिश में पत्नी उर्मिला देवी, भांजे राहुल कुमार, शंकर यादव और नरेश सिंह की संलिप्तता बताई है।

देशी कट्टा, गोली और दो मोटरसाइकिल बरामद

इस मामले में पुलिस ने उर्मिला देवी, राहुल कुमार, शंकर यादव और नरेश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा, एक गोली और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इनमें एक मोटरसाइकिल का इस्तेमाल घटना के दौरान और दूसरी का इस्तेमाल रेकी करने के लिए किया गया था।

छापेमारी टीम में लेस्लीगंज SDPO, पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक, तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...