Homeझारखंडदेवघर से बासुकीनाथ धाम जा रहे थे भक्त, तालझारी के पास सड़क...

देवघर से बासुकीनाथ धाम जा रहे थे भक्त, तालझारी के पास सड़क हादसे में मची चीख-पुकार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dumka: दुमका देवघर मुख्य मार्ग NH 114 A पर तालझारी थाना क्षेत्र के नारगंजो के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। श्रद्धालुओं से भरे ऑटो और सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

- Advertisement -

बाबाधाम से दर्शन कर बासुकीनाथ धाम जा रहे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार सभी श्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बासुकीनाथ धाम में जलार्पण और दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही ऑटो तालझारी इलाके के नारगंजो के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उसे सामने से सीधी टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया।

- Advertisement -

भागलपुर निवासी नाटू महलदार और रमाशंकर पंडा की हुई पहचान

हादसे में बिहार के भागलपुर जिले के घोंघा थाना क्षेत्र निवासी नाटू महलदार की मौके पर ही जान चली गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में से एक की शिनाख्त सरैयाहाट थाना क्षेत्र के धौनी गांव निवासी रमाशंकर पंडा के रूप में की गई है। अन्य घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त, जांच जारी

ब्त, जांच जारीघटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और पिकअप दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की विस्तृत छानबीन में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

ये भी पढ़ें...