
Jamshedpur News: जमशेदपुर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर स्थानांतरण-पदस्थापना की गई है। इस संबंध में जिलादेश संख्या 1559/2026 जारी किया गया है। DIG कोल्हान के अनुमोदन के बाद जिले के 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है।

कई थानों के प्रभारी बदले
स्थानांतरण के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र और साइबर अपराध थाना सहित अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इंस्पेक्टरों की नई पदस्थापना
इंस्पेक्टर चन्दन कुमार को पुलिस केन्द्र, गोलमुरी भेजा गया है। राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। मधुसूदन दे को साइबर अपराध थाना, जबकि संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी, राजेन्द्र मुण्डा को परसुडीह थाना प्रभारी और भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है। अविनाश कुमार की पदस्थापना साइबर अपराध थाना में की गई है।
शंकर कुमार को पुलिस केन्द्र, गोलमुरी भेजा गया है। नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी, बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी और अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।
SI को भी मिली नई जिम्मेदारी
सब इंस्पेक्टर शंकर कुशवाहा को गोलमुरी थाना, रवि होनाहागा को बहरागोड़ा थाना प्रभारी और अभिषेक कुमार-1 को परसुडीह थाना भेजा गया है। कुमार इन्द्रेश को बरसोल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
सुनिल कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना, पवन कुमार-1 को श्यामसुन्दरपुर थाना प्रभारी और अशोक कुमार-2 को पुलिस केन्द्र, गोलमुरी भेजा गया है। धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
मुकेश साव को साकची थाना, अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना प्रभारी और अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना में पदस्थापित किया गया है। करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी, पंचम तिग्गा को कदमा थाना और अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना प्रभारी बनाया गया है।
अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर जोर
पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के पीछे जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, मामलों के अनुसंधान में गुणवत्ता और पुलिस प्रशासन को और बेहतर बनाना प्रमुख उद्देश्य बताया गया है। नई पदस्थापना के बाद अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद की जा रही है।


