Homeबिज़नेस28 नहीं अब पूरे 30 दिन चलेगा मोबाइल रिचार्ज, जानिए TRAI के...

28 नहीं अब पूरे 30 दिन चलेगा मोबाइल रिचार्ज, जानिए TRAI के इस नए नियम के फायदे

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Mobile Recharge Plan: अगर आप भी हर महीने 28 दिन वाले मोबाइल रिचार्ज से परेशान रहते थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन का 13वां संशोधन रेगुलेशन 2026 लागू कर दिया है। इस नए फैसले का स्वागत करते हुए राज्यसभा MP Raghav Chadha ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि यह देश के कम बजट वाले करोड़ों कंज्यूमर्स की बहुत बड़ी जीत है।

- Advertisement -

साल में 13 की जगह अब कराने होंगे केवल 12 रिचार्ज

- Advertisement -

Raghav Chadha ने बताया कि 28 दिन वाले प्लान की वजह से आम आदमी को साल में मजबूरी में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था। लेकिन अब 30 दिन की पूरी वैलिडिटी वाले प्लान आने से लोगों को साल में सिर्फ 12 बार ही रिचार्ज कराना पड़ेगा। इससे देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के सीधे तौर पर काफी पैसे बचेंगे। उन्होंने कहा कि यह बदलाव उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो अपने फोन का इस्तेमाल ज्यादातर सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS भेजने के लिए करते हैं और जिन्हें महंगा डेटा पैक लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती।

संसद में गूंजी थी आवाज और अब TRAI ने ली सुध

गौरतलब है कि Raghav Chadha ने 11 मार्च को संसद के भीतर सीमित और महंगे रिचार्ज ऑप्शंस का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने सरकार और TRAI से मांग की थी कि कंज्यूमर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से सस्ते और फ्लेक्सिबल रिचार्ज प्लान्स चुनने की आजादी मिलनी चाहिए। अब इस मांग पर मुहर लगने के बाद उन्होंने भारत सरकार और TRAI का शुक्रिया अदा किया है। उनका कहना है कि जनता की जायज मांग को सुनकर यह फैसला लेना एक बेहद सराहनीय कदम है।

जानिए क्या हैं TRAI के नए नियम और किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

TRAI के नए रेगुलेशन के मुताबिक अब टेलीकॉम कंपनियों को अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करना होगा। कंपनियों को स्पेशल टैरिफ वाउचर्स यानी STV में ऐसे ऑप्शंस देने होंगे जो सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS सर्विस के लिए हों। इसका मतलब यह है कि अगर किसी यूजर को इंटरनेट या डेटा पैक नहीं चाहिए, तो उसे बिना डेटा वाला सस्ता प्लान चुनने का पूरा अधिकार होगा। इस फैसले से खासकर बुजुर्गों, छोटे बजट वाले परिवारों और केवल कॉलिंग के लिए फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा।

 

ताज़ा ख़बरें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा जशपुर राजपरिवार

Jashpur royal family: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित...

ये भी पढ़ें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...