
Tongue exercise: क्या बस 40 सेकंड के लिए अपनी जीभ बाहर निकालने से सेहत को बड़े फायदे हो सकते हैं? सुनने में यह बात भले ही थोड़ी अजीब या मजाक लगे, लेकिन ओरल हेल्थ और मसल्स पर हुई नई रिसर्च कुछ और ही बता रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जीभ की ये सिंपल एक्सरसाइज आपके मुंह, गले और चेहरे की मसल्स को मजबूत बनाने में काफी मदद करती है। यही वजह है कि आजकल सोशल मीडिया पर भी ये आसान सी ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है।

खर्राटों और नींद की बीमारी से मिलेगी राहत

जीभ को बाहर निकालने और इससे जुड़ी कसरत को डॉक्टरी भाषा में टंग एक्सरसाइज या ओरोफैरिंजियल एक्सरसाइज कहते हैं। साल 2024 में आई एक मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, रोज करीब 10 मिनट तक जीभ और मुंह की ये एक्सरसाइज करने से स्लीप एपनिया (नींद में सांस रुकना) जैसी बीमारी में काफी सुधार आता है। इसके अलावा, जो लोग रात में तेज खर्राटे लेने की आदत से परेशान हैं, उन्हें भी इससे काफी आराम मिलता है।

खाना निगलने में आसानी और गले को मजबूती
/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/21/40-second-tongue-trick-for-stress-relief-2026-07-21-15-28-59.webp)
2022 की एक रिसर्च में पाया गया कि रोज जीभ की स्ट्रेंथ बढ़ाने वाली कसरत करने से जीभ की ताकत बढ़ती है और खाना निगलने की प्रॉब्लम दूर होती है। लगभग 8 हफ्ते तक लगातार रोज ये कसरत करने से गले और मुंह की अंदरूनी मसल्स को अच्छा सपोर्ट मिलता है। इससे न सिर्फ खाना निगलना आसान होता है, बल्कि सांस लेने से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां भी कम होने लगती हैं।
चेहरे और गले की मसल्स बनती हैं एक्टिव
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोज जीभ की एक्सरसाइज करने से मुंह और चेहरे की नसों का कंट्रोल बेहतर होता है। डॉक्टर्स इसे चेहरे और गले की एक तरह की ‘स्ट्रेंथ ट्रेनिंग’ मान रहे हैं। अगर आप भी दिन भर में बस कुछ सेकंड निकालकर ये आसान कसरत करते हैं, तो आपकी जीभ और गले की मसल्स लंबे टाइम तक फिट और एक्टिव रहेंगी।


