Homeझारखंडरांची में ब्राउन शुगर की 4 हजार पुड़िया बरामद, चार युवक गिरफ्तार

रांची में ब्राउन शुगर की 4 हजार पुड़िया बरामद, चार युवक गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धुर्वा थाना क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के पास CNG पेट्रोल पंप के नजदीक छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर की 4000 पुड़िया के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 338.96 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और 9100 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 11 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि धुर्वा थाना क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के पास CNG पेट्रोल पंप के नजदीक सोनू तिवारी और संदीप उर्फ मामा के जरिए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसकी जानकारी रांची SSP को दी गई। इसके बाद SSP के निर्देश पर हटिया DSP नीरज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां पांच से छह युवक संदिग्ध हालत में खड़े मिले। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर चार युवकों को पकड़ लिया।

- Advertisement -

पुलिस को देखते ही भागने लगे युवक, पीछा कर चार को पकड़ा

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को ब्राउन शुगर की 4000 पुड़िया मिलीं, जिनका कुल वजन 338.96 ग्राम था। इसके अलावा चार मोबाइल फोन, दो बाइक, एक स्कूटी और 9100 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया और चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक तिवारी, शुभम कुमार उर्फ राजा, अंकित तिवारी और रितिक राज के रूप में हुई है। अभिषेक, शुभम और अंकित वर्तमान में रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में रहते हैं। तीनों मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुवां गांव के रहने वाले हैं। वहीं, रितिक राज रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सिठियो रोड, पटेल कॉलोनी का रहने वाला है।

एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अंकित तिवारी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में तिलैया थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। उसी साल डोरंडा थाने में भी धोखाधड़ी और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा वर्ष 2023 में पुंदाग OP में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के संपर्कों और ब्राउन शुगर की सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच का मुख्य मकसद यह पता लगाना है कि नशीला पदार्थ कहां से आता था, इसे कौन उपलब्ध कराता था और आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था।

ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस

इस मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 271/2026, दिनांक 11 अक्टूबर 2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(b), 21(c), 22(b), 22(c) और 29 में FIR दर्ज की गई है।

छापेमारी टीम में हटिया DSP नीरज कुमार, धुर्वा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, लव कुमार, चंद्रशेखर कुमार सिंह और तुपुदाना OP प्रभारी सिद्धांत कुमार शामिल थे।

रांची पुलिस का कहना है कि बरामद ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है। जांच के दौरान इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान होने पर उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

ये भी पढ़ें...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...