Homeझारखंडडोरंडा में AG ऑफिस के पास पूर्व अधिकारी से छिनतई

डोरंडा में AG ऑफिस के पास पूर्व अधिकारी से छिनतई

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के पॉश डोरंडा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है। AG ऑफिस के गेट के नजदीक शाम के वक्त टहलकर घर लौट रहे पूर्व अधिकारी शांतनु राय के गले से बदमाशों ने सोने की दो चेन झपट लीं। छीनी गई दोनों चेन का कुल वजन करीब 80 ग्राम बताया जा रहा है। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश तेजी से AG मोड़ की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर डोरंडा थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

इवनिंग वॉक से लौटते वक्त हमला, झटके से सड़क पर गिरे पूर्व अधिकारी

डोरंडा थाने में दर्ज FIR के मुताबिक सुंदरम अपार्टमेंट, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा निवासी शांतनु राय 12 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे अपने स्टाफ भजहरि चंदा के साथ वॉक के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों AG ऑफिस के गेट के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश हेलमेट पहने युवक तेज रफ्तार में आए। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने अचानक उनके गले पर जोरदार झपट्टा मारा और दोनों सोने की चेन छीन लीं। झपट्टा इतना जबर्दस्त था कि शांतनु राय संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े और चोटिल हो गए।

- Advertisement -

CCTV कैमरों से खुलेगा बदमाशों का राज, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद AG ऑफिस के कर्मचारियों ने दौड़कर पीड़ित को संभाला और ढांढस बंधाया। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि AG ऑफिस के मुख्य गेट और AG मोड़ के आसपास कई CCTV कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज खंगालने पर अपराधियों के चेहरे और उनकी बाइक का नंबर आसानी से ट्रैक हो सकता है। डोरंडा थाना पुलिस ने पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

ये भी पढ़ें...