
Sports: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने शुक्रवार को जिम्बाब्वे की चुनौती होगी. दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच रायपुर में खेला जाएगा. इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम नए नेतृत्व में अपने प्रदर्शन को मजबूत करने की कोशिश करेगी. स्मृति मंधाना अब पूर्णकालिक कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी, ऐसे में उनके फैसलों पर भी क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी.


कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला ?
भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहला टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी.
![]()
फोन और टीवी पर कहां मिलेगा मैच ?
मैच का आनंद घर बैठे लेने के लिए दर्शकों के पास ऑनलाइन और टेलीविजन, दोनों विकल्प हैं. मोबाइल या लैपटॉप पर JioHotstar के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है. वहीं, टीवी पर मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा.
कप्तान के रूप में मधाना के सामने पहली बड़ी परीक्षा
स्मृति मंधाना इससे पहले भी भारतीय टीम की अगुवाई कर चुकी हैं, लेकिन अब उन्हें नियमित कप्तान की भूमिका मिली है. जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज टीम के संयोजन और रणनीति को परखने का अवसर होगी. भारत की कोशिश शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाने की होगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम मजबूत प्रतिव्दंव्दी के खिलाफ अपनी क्षमता दिखाना चाहेगी.


