Homeझारखंडकोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कोडरमा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का विशेष प्रशिक्षण दिया गया और पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल कराकर तैयारियों को परखा गया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति स्क्वॉड और सादे लिबास में जवान

पूजा पंडालों और मेला ग्राउंड में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से शक्ति स्क्वॉड को मैदान में उतारा गया है। भीड़भाड़ के दौरान असामाजिक तत्वों, छेड़खानी करने वालों और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। त्योहार के दौरान बाइक चोरी और घरों में सेंधमारी रोकने के लिए पुलिस ने पिछले पांच सालों के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में नामजद रहे लोगों का सत्यापन कर उन्हें किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है।

- Advertisement -

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने की ट्रेनिंग, होमगार्ड भी संभालेंगे मोर्चा

त्योहार के दौरान सड़कों पर लगने वाले भीषण जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन से जुड़े जरूरी निर्देश और ट्रेनिंग दी गई है। जिला पुलिस बल के साथ-साथ होमगार्ड जवानों और ग्रामीण चौकीदारों को भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफ किया गया है। अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस पिकेट बनाई गई है ताकि किसी भी आपात सूचना पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।

अफवाहों से बचने की अपील, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कोडरमा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपातकालीन स्थिति की जानकारी तुरंत देने के लिए पुलिस ने कंट्रोल रूम नंबर 9264427292 और आपातकालीन नंबर 112 जारी किया है, जिस पर सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी।

ताज़ा ख़बरें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा जशपुर राजपरिवार

Jashpur royal family: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित...

जमशेदपुर पुलिस ने दबोचे पांच ड्रग्स सप्लायर, 15 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर जब्त कर भेजा जेल

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर...

ये भी पढ़ें...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचा जशपुर राजपरिवार

Jashpur royal family: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ स्थित...