
गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की प्रमुख योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गयाजी के केदारनाथ मार्केट में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। ‘20 साल बेमिसाल – बदलता बिहार, निखरता गया’ थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दिखाई गई झलक
प्रदर्शनी में बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को पिछले दो दशकों में राज्य में लागू की गई प्रमुख योजनाओं और उनके उद्देश्यों से परिचित कराना है।

प्रदर्शनी में शराबबंदी, गंगाजल आपूर्ति योजना, जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल और छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल योजना को प्रमुखता से जगह दी गई है। इसके अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है।
20 साल बेमिसाल: ‘बदलता बिहार, निखरता गया’ पर केंद्रित प्रदर्शनी
‘20 साल बेमिसाल’ की थीम के जरिए बिहार में हुए विकास कार्यों और गया से जुड़ी विकास यात्रा को सामने रखने का प्रयास किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं को इस तरह प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम लोग उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।


