Homeझारखंडचतरा से हजारीबाग भेजा जा रहा था बालू, गांव में ग्रामीणों ने...

चतरा से हजारीबाग भेजा जा रहा था बालू, गांव में ग्रामीणों ने रोका काम

Published on

spot_img
spot_img

Chatra News: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित उड़सू गांव की बड़की नदी (बैंगनतरी) से दिनदहाड़े अवैध बालू उठाव का मामला सामने आने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। सुशी इंफ्रा कंपनी पर आरोप है कि वह नदी से पोकलेन मशीन के जरिए वोल्वो गाड़ियों में बालू लोड करवाकर उसे हजारीबाग के केरेडारी क्षेत्र में खपा रही थी। कंपनी की इस मनमानी से गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और खनन कार्य में लगी एक बोलेरो गाड़ी को अपने कब्जे में रोक लिया। ग्रामीणों के इस तीखे रुख के बाद मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

- Advertisement -

सीमा विवाद पर यू-टर्न

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सीमा विवाद को लेकर असमंजस की स्थिति देखने को मिली। टंडवा के नए थाना प्रभारी विपिन कुमार और सिमरिया CO गौरव कुमार राज का शुरुआती बयान था कि अवैध खनन का यह इलाका केरेडारी थाना क्षेत्र में आता है, टंडवा में नहीं। हालांकि ग्रामीणों के जबरदस्त आक्रोश और विरोध को देखते हुए पुलिस को अपने रुख पर यू-टर्न लेना पड़ा। टंडवा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध बालू उठाव में लगी पोकलेन मशीन और बोलेरो वाहन को डिटेन कर लिया और दोनों को टंडवा थाना ले आई।

- Advertisement -

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

शुरुआती बयानों के बाद अचानक हुई इस जब्ती को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि अगर इलाका दूसरे थाने का था तो वाहन टंडवा पुलिस ने क्यों पकड़े। इस पर थाना प्रभारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वाहनों को डिटेन कर थाने लाया गया है और मापी कराकर सीमा की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच में अगर घटना स्थल टंडवा क्षेत्र का पाया जाता है, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

ताज़ा ख़बरें...

जमीन के झगड़े में बच्चे को बनाया ढाल, गिरिडीह में 150 फीट ऊपर चढ़कर युवक ने किया हंगामा

Giridih news: पारिवारिक जमीन विवाद में एक युवक की सनक ने गुरुवार को पूरे...

चतरा में वाहन चालकों पर भारी पड़ा ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवपुर के पास गुरुवार...

गिरीडीह में पुलिस की नाक के नीचे चोरी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन…

Giridih news: गिरिडीह जिले में पुलिस के सूचना तंत्र और कार्यशैली पर उस वक्त...

इंस्टाग्राम पर दिल दे बैठीं दो शादीशुदा महिलाएं, दिल्ली से गुमला पहुंची मिलने तो…

Gumla: सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती ने गुरुवार को गुमला में बड़ा...

ये भी पढ़ें...