Homeझारखंडगिरिडीह में रेकी कर चोरी करने वाले 15 आरोपियों को पुलिस ने...

गिरिडीह में रेकी कर चोरी करने वाले 15 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Published on

spot_img
spot_img

Giridih news: गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 15 अपराधियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम सभी संदिग्धों को थाने लाकर बंद कमरे में सख्ती से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की बैट्रियां, महंगे लैपटॉप और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक व कीमती सामान बरामद किए हैं। इलाके में चर्चा है कि हिरासत में लिए गए ये सभी शातिर पहले दिन के वक्त रिहायशी घरों और दफ्तरों की बाकायदा रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही ताला तोड़कर कीमती सामान उड़ा ले जाते थे।

- Advertisement -

CCTV फुटेज से सुराग

वारदातों के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला था। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां और हुलिया सामने आने के बाद पुलिस ने अपने मुखबिर नेटवर्क को एक्टिव किया। जैसे ही पुख्ता लोकेशन मिली, पुलिस टीम ने एक साथ दबिश देकर इन सभी 15 आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर कई जगहों से छिपाकर रखा गया चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।

- Advertisement -

जल्द होगा बड़ा खुलासा

ऑपरेशन जारी होने के चलते पचम्बा थाना पुलिस फिलहाल आधिकारिक तौर पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इतना साफ संकेत दिया है कि पकड़े गए आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें कई संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और चेहरे और चोरी का बड़ा माल रिकवर हो सकता है। पूरी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभवतः शुक्रवार को पुलिस इस पूरे सिंडिकेट का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

ताज़ा ख़बरें...

ब्लिंकिट वेयरहाउस में 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक, एक्सपायरी सामान नष्ट; कई स्टोर को नोटिस

पटना: राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित...

रांची में पियूष पांडेय समेत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, स्मार्ट सिटी के पास कार रोककर किया हमला, भागने...

Ranchi: रांची के न्यू पुंदाग निवासी रोहन राज पर दुर्गा पूजा के दौरान धुर्वा...

खेत किनारे शौच करने पर बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, कोडरमा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Koderma: कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम मोहल्ला प्रेम नगर में एक...

जमशेदपुर SSP ने सुनी लोगों की फरियाद

Jamshedpur news: झारखंड के जमशेदपुर से पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को दिखाने वाली एक...

ये भी पढ़ें...