Homeझारखंडकोडरमा में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने मजदूर को कुचला, मौत

कोडरमा में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने मजदूर को कुचला, मौत

Published on

spot_img
spot_img

Koderma News: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना नेशनल हाईवे (NH-20) स्थित गुमो चौक पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 55 वर्षीय मजदूर रामकिशुन यादव रोज की तरह चाय पीने चौक की ओर जा रहे थे, तभी झुमरी तिलैया की दिशा से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उन्हें करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

RIMS ले जाने के क्रम में बरही के पास मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

- Advertisement -

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रामकिशुन को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए RIMS रांची रेफर कर दिया। हालांकि, बरही के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग और गुमो चौक पर लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए NH-20 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

तिलैया पुलिस और CO ने समझाकर खुलवाया जाम, फरार चालक की तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस और CO मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन देकर काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अर्टिगा चालक की तलाश में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

जमीन के झगड़े में बच्चे को बनाया ढाल, गिरिडीह में 150 फीट ऊपर चढ़कर युवक ने किया हंगामा

Giridih news: पारिवारिक जमीन विवाद में एक युवक की सनक ने गुरुवार को पूरे...

चतरा में वाहन चालकों पर भारी पड़ा ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवपुर के पास गुरुवार...

गिरीडीह में पुलिस की नाक के नीचे चोरी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन…

Giridih news: गिरिडीह जिले में पुलिस के सूचना तंत्र और कार्यशैली पर उस वक्त...

इंस्टाग्राम पर दिल दे बैठीं दो शादीशुदा महिलाएं, दिल्ली से गुमला पहुंची मिलने तो…

Gumla: सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती ने गुरुवार को गुमला में बड़ा...

ये भी पढ़ें...