Homeबिहारधान के खेत में मिला 10 फीट लंबा विशाल अजगर, वन विभाग...

धान के खेत में मिला 10 फीट लंबा विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Published on

spot_img
spot_img

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत पिपरिया गांव में धान की कटाई के दौरान करीब 10 फीट लंबा विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में अजगर को देखकर मजदूरों के बीच डर का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित अपने साथ ले गई।

- Advertisement -

धान की फसल के बीच दिखा विशाल अजगर

जानकारी के अनुसार, पिपरिया गांव निवासी सुभाष कुमार के खेत में मजदूर धान की कटाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान धान की फसल के बीच उन्हें एक विशाल अजगर दिखाई दिया।

- Advertisement -

अजगर को देखते ही मजदूर सतर्क हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में खेत के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

अजगर मिलने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम पिपरिया गांव पहुंची। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और अपने साथ ले गई। अजगर को सुरक्षित निकाले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

खेत में अजगर मिलने से ग्रामीण हैरान

धान के खेत में करीब 10 फीट लंबा विशाल अजगर मिलने की घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अजगर खेत तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें...

दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, 5 दिसंबर तक चलेंगी 134 स्पेशल ट्रेनें

पटना: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की सुविधा के...

गुमला में PLFI के जोनल कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

गुमला: गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोनल...

रांची एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, मुंबई-चेन्नई की फ्लाइट के समय में बड़ा बदलाव, जानें नई टाइमिंग

Ranchi News: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के...

ये भी पढ़ें...

दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, 5 दिसंबर तक चलेंगी 134 स्पेशल ट्रेनें

पटना: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की सुविधा के...

गुमला में PLFI के जोनल कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

गुमला: गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोनल...