सड़क पर बिखरी बोतलें, जमा हुई भीड़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन पलटने के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कई लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें उठाकर ले जाते दिखाई दिए। भीड़ जुटने से मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित होने की आशंका बनी रही।


मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की बोतलें उठाने के लिए जुटे लोगों को वहां से हटाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हादसे में वाहन चालक या किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। वाहन कैसे पलटा, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।


