Homeझारखंडझारखंड में यहां शादी के कुछ ही घंटों बाद रेलवे ट्रैक पर...

झारखंड में यहां शादी के कुछ ही घंटों बाद रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी युगल रॉकी और नाजिया के शव

Published on

spot_img
spot_img

Jamtara: हावड़ा-नई दिल्ली मेन रेल रूट पर शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मदनकट्टा और विद्यासागर स्टेशन के बीच नवाडीह-दुर्गापुर के पास पोल संख्या 271/4 और 271/5 के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच लंबे समय से गहरा प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शनिवार तड़के स्थानीय लोगों की नजर जब ट्रैक पर पड़े शवों पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

- Advertisement -

मंदिर में शादी

मृतकों की शिनाख्त करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल और नाजिया खातून के तौर पर हुई है। स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आई है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन अलग-अलग धर्म का होने की वजह से रिश्ते में कई सामाजिक बंदिशें थीं। बताया जा रहा है कि दोनों ने शुक्रवार की शाम गांव के पास ही बने एक दुर्गा मंदिर में जाकर शादी रचाई थी। शादी के कुछ ही घंटों बाद दोनों के इस तरह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हर कोई हतप्रभ है।

- Advertisement -

ट्रैक पर मातम

घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली, दोनों परिवारों के लोग बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों के शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्रामीण इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर मंदिर में साथ जीने-मरने की कसम खाने के बाद ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही घंटों में दोनों की जिंदगी की डोर इस दर्दनाक मोड़ पर आकर टूट गई।

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों की सूचना पर करमाटांड़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि यह एक दर्दनाक हादसा था या फिर सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते दोनों ने मिलकर आत्मघाती कदम उठाया। घटनास्थल से जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ और तकनीकी जांच जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

गैंगस्टर अखिलेश सिंह को आर्म्स एक्ट में मिली राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार की याचिका की खारिज

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के बहुचर्चित आर्म्स एक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए...

पाकुड़ में बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत, आंख से लाचार बुजुर्ग पति के...

Pakur:  अमड़ापाड़ा प्रखंड के गौरपाड़ा गांव में हाईटेंशन बिजली का तार एक हंसते-खेलते परिवार...

रांची में बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी पर ED का बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना माइकल और मोना तिर्की की जमीन-मकान...

Ranchi: राजधानी रांची में बांग्लादेशी युवतियों की तस्करी कर उनसे जबरन देह व्यापार कराने...

रांची ने फिर दिया क्रिकेट का नायाब हीरा, INDIA-A में चुना गया JVM श्यामली का छात्र

Ranchi: झारखंड की खेल राजधानी रांची ने भारतीय क्रिकेट को एक और विस्फोटक सितारा...

ये भी पढ़ें...