Homeझारखंडशादी के दो साल बाद दहेज की भेंट चढ़ी दो बच्चों की...

शादी के दो साल बाद दहेज की भेंट चढ़ी दो बच्चों की मां, चतरा पुलिस ने पति को दबोचा

Published on

spot_img
spot_img

Chatra: चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित बारियातू (12 सखी) गांव से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां दहेज के दबाव और लगातार प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने विषपान कर लिया, जिससे उसकी जान चली गई। मृतका की शादी साल 2022 में गिद्धौर के बबलू कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और उसके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर कर रहे थे। सामाजिक स्तर पर कई बार पंचायत बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता भी कराया गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराल वाले फिर से मारपीट और विवाद पर उतर आते थे।

- Advertisement -

मायके वालों के आरोप

मृतका का मायका राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल सरैया गांव में है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने ससुराल पक्ष पर सीधे तौर पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को लगातार इस कदर परेशान किया गया कि वह जहर खाने को मजबूर हो गई, या फिर ससुराल वालों ने ही साजिश के तहत उसे कोई जहरीला पदार्थ दे दिया। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छिन जाने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और मायके पक्ष के लोग दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

पति को किया गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी पति बबलू कुमार को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

गैंगस्टर अखिलेश सिंह को आर्म्स एक्ट में मिली राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार की याचिका की खारिज

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के बहुचर्चित आर्म्स एक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए...

पाकुड़ में बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत, आंख से लाचार बुजुर्ग पति के...

Pakur:  अमड़ापाड़ा प्रखंड के गौरपाड़ा गांव में हाईटेंशन बिजली का तार एक हंसते-खेलते परिवार...

रांची में बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी पर ED का बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना माइकल और मोना तिर्की की जमीन-मकान...

Ranchi: राजधानी रांची में बांग्लादेशी युवतियों की तस्करी कर उनसे जबरन देह व्यापार कराने...

रांची ने फिर दिया क्रिकेट का नायाब हीरा, INDIA-A में चुना गया JVM श्यामली का छात्र

Ranchi: झारखंड की खेल राजधानी रांची ने भारतीय क्रिकेट को एक और विस्फोटक सितारा...

ये भी पढ़ें...