Homeबिहारगोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने थामा कांग्रेस का हाथ, JDU...

गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने थामा कांग्रेस का हाथ, JDU पर पूर्व विधायक का हमला

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

भागलपुर: बिहार की राजनीति में भागलपुर से एक नई राजनीतिक हलचल सामने आई है। गोपालपुर के जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भागलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी अल्लाह वरु ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही JDU पर बरसे गोपाल मंडल

बेटे आशीष मंडल के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर गोपाल मंडल ने जदयू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जदयू को ‘बिचौलियों की पार्टी’ बताते हुए दावा किया कि अब पार्टी में कोई नहीं रह गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी नहीं चलती है। गोपाल मंडल ने कहा कि उनके कांग्रेस में आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए उसकी विचारधारा की सराहना की।

- Advertisement -

बेटा जहां जाएगा, पिता भी जाएगा

कांग्रेस में शामिल होने के फैसले पर गोपाल मंडल ने कहा कि उनका बेटा आशीष कांग्रेस में शामिल हो गया है, इसलिए वह भी उसके साथ कांग्रेस में आए हैं। उन्होंने कांग्रेस को विचारधारा पर आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि यह समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की राजनीति में अंतर है। गोपाल मंडल ने दावा किया कि वे शुरू से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं।

आशीष मंडल ने कांग्रेस की विचारधारा को बताया वजह

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद आशीष मंडल ने कहा कि कांग्रेस धर्म और जाति के आधार पर राजनीति नहीं करती। उनके अनुसार, पार्टी ने हमेशा देशहित में काम किया है। उन्होंने अपने परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि उनके बाप-दादा भी कांग्रेस में रहे हैं।

आशीष मंडल के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही भागलपुर की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, गोपाल मंडल के जदयू पर दिए गए बयानों ने भी राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

ग्रेटर नोएडा में एक ही घर में मिले 5 शव, रात में नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Greater Noida news: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नागला श्री पदम गांव...

भरण-पोषण न देने पर अधिकतम सजा केवल 1 महीना, बार-बार हिरासत गैर-कानूनी

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने वैवाहिक भरण-पोषण (मेंटेनेंस) से जुड़े एक मामले में...

रांची में दुर्गा पूजा पंडाल के पीछे चल रही थी शराब की बिक्री, पुलिस ने छापा मारा तो…

Ranchi: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पंडाल के पीछे एक जनरल स्टोर से अवैध...

रांची की मशहूर डॉक्टर भारती कश्यप को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड, गांव-गांव पहुंचकर बदली लाखों लोगों की जिंदगी

Dr Bharti Kashyap: झारखंड की जानी-मानी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती कश्यप को चिकित्सा...

ये भी पढ़ें...