Homeझारखंडजमशेदपुर में NH-33 और एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में सुस्ती पर भड़के सरयू...

जमशेदपुर में NH-33 और एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में सुस्ती पर भड़के सरयू राय, NHAI अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो से गुजरने वाली NH-33 के निर्माण और उस पर बन रहे लगभग 8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर (उपरि पथ) के काम में एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों और संवेदक की घोर लापरवाही सामने आ रही है। बरसात के बाद सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे और दरारें बन गई हैं, जिससे वाहनों का परिचालन और पैदल चलना दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि पारडीह से बालिगुमा-भिलाई पहाड़ तक सड़क पर धूल की भारी आंधी उड़ रही है। रविवार को पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय ने वार्ड पार्षद राजेश सिंह और दर्जनों स्थानीय लोगों के साथ बालिगुमा तक सड़क का निरीक्षण किया और बदहाल स्थिति का जायजा लिया।

- Advertisement -

NHAI अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप, एक दिन काम कराकर बंद करने का दावा

Image

- Advertisement -

सरयू राय ने बताया कि सड़क की खराब हालत के विरोध में गत 1 अक्टूबर को वार्ड पार्षद राजेश सिंह ने समर्थकों के साथ धरना दिया था, जिसके बाद उनके हस्तक्षेप पर NHAI अधिकारियों से वार्ता हुई थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 3 अक्टूबर से सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा और धूल रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव किया जाएगा। हालांकि, NHAI ने केवल 3 अक्टूबर को एक दिन काम किया और 4 अक्टूबर से काम फिर ठप कर दिया। वर्तमान में न तो सड़क की मरम्मत हो रही है और न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

दशहरा के बाद होगी सीधी कार्रवाई, नितिन गडकरी तक पहुंचेगा मामला

Image

सरयू राय ने चेतावनी दी है कि NHAI के अधिकारी और संवेदक जनता के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों के साथ वादाखिलाफी कर रहे हैं। यदि दशहरा के बाद भी सड़क निर्माण और पानी का छिड़काव तुरंत शुरू नहीं किया गया, तो जनता के साथ मिलकर NHAI अधिकारियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई व उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही इस पूरे मामले की शिकायत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

लखीसराय की बेटी कशिश कुमारी ने बढ़ाया जिले का मान, प्रयागराज यूनिवर्सिटी में चारों सेमेस्टर में रहीं टॉपर

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले की बेटी कशिश कुमारी ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से...

कोलकाता की घटना पर विधायक संजय कुमार सिंह का बयान, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

सहरसा: कोलकाता में हुई दुखद घटना को लेकर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार...

हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर और आग से निपटने की पूरी तैयारी!, लोहरदगा के अफसरों ने चेक किए सेफ्टी...

Lohardaga News: लोहरदगा में दुर्गा पूजा के साथ-साथ विजया दशमी पर होने वाले रावण...

लोहरदगा में SP ने दुर्गा पूजा पंडाल और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Lohardaga police news: लोहरदगा में दुर्गा पूजा का जश्न पूरी रौनक के साथ शुरू...

ये भी पढ़ें...