Homeझारखंडरांची के दशम फॉल में पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव...

रांची के दशम फॉल में पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बहा पटना का युवक

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची जिले के बुंडू स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना के दानापुर निवासी 26 वर्षीय उज्ज्वल गुप्ता अपने मौसेरे भाई प्रकाश कुमार के साथ शाम करीब 5:30 बजे दशम फॉल घूमने आया था। फॉल के ऊपरी खतरनाक हिस्से में जाने के दौरान अचानक उज्ज्वल का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों की चेतावनी को नजरअंदाज करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को फॉल के खतरनाक इलाके में जाने से मना किया था, लेकिन उन्होंने चेतावनी की अनदेखी की। बताया जाता है कि दशम फॉल में सुरक्षा के लिए तैनात ‘पर्यटक मित्र’ शाम 5 बजे ड्यूटी समाप्त कर चले जाते हैं, जिसके बाद वहां निगरानी कम हो जाती है।

- Advertisement -

लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस और स्थानीय ग्रामीण

घटना की सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक तलाश अभियान चलाया गया, हालांकि युवक का कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लापता युवक की खोजबीन जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

कोलकाता की घटना पर विधायक संजय कुमार सिंह का बयान, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

सहरसा: कोलकाता में हुई दुखद घटना को लेकर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार...

हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर और आग से निपटने की पूरी तैयारी!, लोहरदगा के अफसरों ने चेक किए सेफ्टी...

Lohardaga News: लोहरदगा में दुर्गा पूजा के साथ-साथ विजया दशमी पर होने वाले रावण...

लोहरदगा में SP ने दुर्गा पूजा पंडाल और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Lohardaga police news: लोहरदगा में दुर्गा पूजा का जश्न पूरी रौनक के साथ शुरू...

ये भी पढ़ें...