Homeझारखंडत्योहार पर नहीं थमेंगे एंबुलेंस के पहिए, 108 कर्मियों ने 26 अक्टूबर...

त्योहार पर नहीं थमेंगे एंबुलेंस के पहिए, 108 कर्मियों ने 26 अक्टूबर तक टाली राज्यव्यापी हड़ताल

Published on

spot_img
spot_img

108 Ambulance Service: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की प्रस्तावित राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल कुछ दिनों के लिए टल गई है। पहले यह हड़ताल 21 अक्टूबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब यह 26 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने दुर्गा पूजा, विजयादशमी और त्योहारों के दौरान आम लोगों की स्वास्थ्य और आपातकालीन जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि 25 अक्टूबर की रात 12 बजकर 30 मिनट तक राज्यभर में 108 एंबुलेंस का संचालन पूरी तरह सामान्य रहेगा। इसके बाद 26 अक्टूबर की मध्यरात्रि 00 बजकर 01 मिनट से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ हुई चर्चा

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि इस संबंध में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ फोन पर विस्तृत चर्चा हुई थी। बातचीत के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से त्योहारों के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए हड़ताल की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया था। साथ ही अपर मुख्य सचिव ने कर्मचारियों की लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिलाया। इस सकारात्मक आश्वासन के बाद संघ ने जनहित में हड़ताल टालने की सहमति दी।

- Advertisement -

हड़ताल से पहले समाधान निकालने की अपील

झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि 26 अक्टूबर से पहले कर्मचारियों की तमाम लंबित मांगों पर ठोस और सकारात्मक पहल की जाए। संघ का कहना है कि वे बातचीत के जरिए समस्याओं का सम्मानजनक हल चाहते हैं, ताकि एंबुलेंस कर्मियों की जायज चिंताओं का निपटारा हो सके। संघ के इस फैसले से दुर्गा पूजा के दौरान राज्य की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है, लेकिन यदि तय समयसीमा में समाधान नहीं निकला तो 26 तारीख से राज्यभर में 108 सेवा ठप हो सकती है।

ताज़ा ख़बरें...

ब्लिंकिट वेयरहाउस में 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक, एक्सपायरी सामान नष्ट; कई स्टोर को नोटिस

पटना: राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित...

रांची में पियूष पांडेय समेत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, स्मार्ट सिटी के पास कार रोककर किया हमला, भागने...

Ranchi: रांची के न्यू पुंदाग निवासी रोहन राज पर दुर्गा पूजा के दौरान धुर्वा...

खेत किनारे शौच करने पर बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, कोडरमा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Koderma: कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम मोहल्ला प्रेम नगर में एक...

जमशेदपुर SSP ने सुनी लोगों की फरियाद

Jamshedpur news: झारखंड के जमशेदपुर से पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को दिखाने वाली एक...

ये भी पढ़ें...