Homeझारखंडलातेहार में देसी सिक्सर लहराकर लोगों को डरा रहे थे दो युवक,...

लातेहार में देसी सिक्सर लहराकर लोगों को डरा रहे थे दो युवक, पुलिस ने दबोचा, चाकू बरामद

Published on

spot_img
spot_img

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय धनंजय कुमार पांडेय और तालेश्वर कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी सिक्सर और स्टील का फोल्डिंग चाकू बरामद किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

यह कार्रवाई गुरुवार, 22 अक्टूबर को बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग गांव में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग अवैध हथियार लहराकर स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही लातेहार SP के निर्देश पर पुलिस की एक टीम बनाई गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की गई।

- Advertisement -

हथियार लहराने की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, लातेहार SP को चेताग गांव में अवैध हथियार दिखाकर लोगों को धमकाने की गुप्त सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई।

टीम ने कार्रवाई करते हुए धनंजय कुमार पांडेय और तालेश्वर कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी सिक्सर और एक स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत FIR, दोनों भेजे गए जेल

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ बालूमाथ थाने में कांड संख्या 117/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

ब्लिंकिट वेयरहाउस में 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक, एक्सपायरी सामान नष्ट; कई स्टोर को नोटिस

पटना: राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित...

रांची में पियूष पांडेय समेत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, स्मार्ट सिटी के पास कार रोककर किया हमला, भागने...

Ranchi: रांची के न्यू पुंदाग निवासी रोहन राज पर दुर्गा पूजा के दौरान धुर्वा...

खेत किनारे शौच करने पर बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, कोडरमा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Koderma: कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम मोहल्ला प्रेम नगर में एक...

जमशेदपुर SSP ने सुनी लोगों की फरियाद

Jamshedpur news: झारखंड के जमशेदपुर से पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को दिखाने वाली एक...

ये भी पढ़ें...