Homeझारखंडअल्ताफ रजा गिरोह का नया कारनामा, हफ्ते और महीने में दोगुना रिटर्न...

अल्ताफ रजा गिरोह का नया कारनामा, हफ्ते और महीने में दोगुना रिटर्न का झांसा देकर की 35 लाख की ठगी

Published on

spot_img
spot_img

Ranchi News: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने साप्ताहिक और मासिक स्तर पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर दो लोगों से 35 लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली। इस संबंध में पीड़ित मो नूरुद्दीन जंगी और कैस अहमद अंसारी ने बरियातू थाने में लिखित शिकायत देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

अपार्टमेंट में ऑफिस खोलकर जीता था भरोसा

दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक इस पूरे फर्जीवाड़े का कथित सरगना अल्ताफ रजा उर्फ रेहान मलिक उर्फ मयूर खान है। गिरोह के सदस्यों ने बरियातू मैदान के ठीक सामने स्थित एक अपार्टमेंट में बाकायदा अपना आलीशान कार्यालय खोल रखा था। आरोपियों ने निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में फोन पे और नकद माध्यम से रकम ली। शुरू के कुछ दिनों में उन्होंने तय वादे के अनुसार थोड़ा बहुत रिटर्न देकर पीड़ितों का विश्वास पूरी तरह जीत लिया, जिसके बाद उनसे कुल मिलाकर 35 लाख रुपये से अधिक की मोटी रकम निवेश करा ली गई।

- Advertisement -

रकम जुटाते ही दफ्तर बंद कर हुए फरार

मोटी रकम हाथ लगते ही गिरोह ने अचानक बरियातू स्थित अपना दफ्तर बंद कर दिया और वहां से गायब हो गए। पीड़ितों ने जब अपने मुनाफे और मूलधन की मांग की, तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगे। बताया जाता है कि शुरुआत में आरोपियों के परिजनों ने बीच बचाव करते हुए 25 सितंबर तक पूरी रकम वापस लौटाने का भरोसा दिया था। हालांकि तय तारीख बीतने के बाद वे अपनी बात से पूरी तरह मुकर गए। हद तो तब हो गई जब पीड़ित अपनी मेहनत की कमाई मांगने पहुंचे, तो आरोपियों ने उल्टे पुलिस बुलाकर उन्हें धमकाया और एक भी रुपया लौटाने से साफ इनकार कर दिया।

दुबई भागने की आशंका, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पीड़ितों का यह भी आरोप है कि मुख्य आरोपी अल्ताफ रजा ने फोन पर उन्हें जान से मारने की खुली धमकी दी है, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सबूत के तौर पर मौजूद है। शिकायत में यह बात भी सामने आई है कि इस गिरोह के खिलाफ पहले से ही कोडरमा, गिरिडीह के बेंगाबाद और रांची के अन्य थानों में धोखाधड़ी व जालसाजी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ितों ने आशंका जताई है कि मुख्य आरोपी के पास संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा और पासपोर्ट उपलब्ध है, जिसके जरिए वह कभी भी देश छोड़कर दुबई भाग सकता है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

ब्लिंकिट वेयरहाउस में 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक, एक्सपायरी सामान नष्ट; कई स्टोर को नोटिस

पटना: राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित...

रांची में पियूष पांडेय समेत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, स्मार्ट सिटी के पास कार रोककर किया हमला, भागने...

Ranchi: रांची के न्यू पुंदाग निवासी रोहन राज पर दुर्गा पूजा के दौरान धुर्वा...

खेत किनारे शौच करने पर बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, कोडरमा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Koderma: कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम मोहल्ला प्रेम नगर में एक...

जमशेदपुर SSP ने सुनी लोगों की फरियाद

Jamshedpur news: झारखंड के जमशेदपुर से पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को दिखाने वाली एक...

ये भी पढ़ें...