Gumla: गुमला जिले के पतराटोली के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की जान चली गई। हादसे में मृत युवक की पहचान खोरा पतराटोली निवासी 25 वर्षीय रंजीत लोहरा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बनालात घाटी में पलटी सवारी गाड़ी, 4 लोग घायल
दूसरी दुर्घटना बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र के बनालात घाटी के समीप घटी, जहां एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।


