Homeझारखंडइंस्टाग्राम पर दिल दे बैठीं दो शादीशुदा महिलाएं, दिल्ली से गुमला पहुंची...

इंस्टाग्राम पर दिल दे बैठीं दो शादीशुदा महिलाएं, दिल्ली से गुमला पहुंची मिलने तो…

Published on

spot_img
spot_img

Gumla: सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती ने गुरुवार को गुमला में बड़ा ड्रामा खड़ा कर दिया। इंस्टाग्राम पर जान-पहचान के बाद दो शादीशुदा महिलाओं के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दिल्ली में रहने वाली महिला अपने घर-बार की परवाह किए बिना सीधे गुमला पहुंच गई। इसके बाद मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि दोनों को महिला थाने ले जाना पड़ा, जहां घंटों तक बातचीत और गहमागहमी का माहौल बना रहा।

- Advertisement -

इंस्टाग्राम पर प्यार

पूरा मामला गुमला शहर की एक शादीशुदा महिला और दिल्ली की रहने वाली दूसरी शादीशुदा महिला से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे चैट और कॉल्स का सिलसिला बढ़ा और यह आम बातचीत गहरे रिश्ते में तब्दील हो गई। दिल्ली की महिला गुमला वाली अपनी पार्टनर से मिलने के लिए गुरुवार को सीधे यहां पहुंच गई, जिसके बाद इलाके में यह बात फैल गई और मामला महिला थाने की चौखट तक जा पहुंचा।

- Advertisement -

थाने में ड्रामा

महिला थाने में दोनों को बैठाकर काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की गई। पुलिस और अधिकारियों ने गुमला की महिला के मायके वालों से संपर्क साधने और उन्हें थाने बुलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन परिजनों ने इस पूरे मामले से किनारा करते हुए थाने आने से साफ मना कर दिया। परिवार के न पहुंचने पर स्थिति और ज्यादा उलझ गई।

लोहरदगा भेजा गया

काफी देर चले ड्रामे और बातचीत के बाद गुमला की महिला को लोहरदगा भेजे जाने की खबर सामने आई है। इलाके में इस बात की भी चर्चा रही कि क्या दोनों ने आपस में शादी कर ली है, हालांकि इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस की ओर से भी मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

ब्लिंकिट वेयरहाउस में 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक, एक्सपायरी सामान नष्ट; कई स्टोर को नोटिस

पटना: राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित...

रांची में पियूष पांडेय समेत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, स्मार्ट सिटी के पास कार रोककर किया हमला, भागने...

Ranchi: रांची के न्यू पुंदाग निवासी रोहन राज पर दुर्गा पूजा के दौरान धुर्वा...

खेत किनारे शौच करने पर बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, कोडरमा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Koderma: कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम मोहल्ला प्रेम नगर में एक...

जमशेदपुर SSP ने सुनी लोगों की फरियाद

Jamshedpur news: झारखंड के जमशेदपुर से पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को दिखाने वाली एक...

ये भी पढ़ें...