Homeझारखंडगिरीडीह में पुलिस की नाक के नीचे चोरी करने वाले 6 शातिर...

गिरीडीह में पुलिस की नाक के नीचे चोरी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन…

Published on

spot_img
spot_img

Giridih news: गिरिडीह जिले में पुलिस के सूचना तंत्र और कार्यशैली पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब पचम्बा थाना के ठीक पीछे स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में खड़े पांच ट्रकों से अज्ञात चोरों ने एक साथ बैटरियां उड़ा लीं। थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस बड़ी वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। हालांकि, फजीहत के बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और महज 24 घंटे के भीतर इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी गई दो दर्जन बैटरियों के साथ ट्रकों से गायब बीपीएल कंपनी की यूनिट भी बरामद कर ली।

- Advertisement -

एसपी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत और थाना प्रभारी राजीव कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बाजार समिति परिसर में खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर बैटरियां चुराने वाले संगठित गिरोह की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के 6 सदस्यों को दबोच लिया है और उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान जब्त किया गया है।

- Advertisement -

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े हैं आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पचम्बा थाना क्षेत्र के लखारी निवासी सत्यम कुमार, नगर थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमशेर, बोडो मोहनपुर निवासी मोहम्मद अहसान अंसारी, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भूत बंगला निवासी सरताज अंसारी, बोडो मोहनपुर निवासी बसीर साह और शहर के तिरंगा चौक निवासी अरमान खान शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के पास से चोरी की गई दो दर्जन बैटरियां और ट्रकों से खोली गई कीमती यूनिट्स बरामद की हैं।

मुखबिर तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद इलाके में पुलिस के खुफिया तंत्र पर भी चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थानों में दिनभर मंडराने वाले मुखबिरों (SPO) के भरोसे अपराध पर अंकुश लगाने की रणनीति अक्सर धरी की धरी रह जाती है, जिससे बेखौफ अपराधी सीधे थाने के आसपास ही घटनाओं को अंजाम दे डालते हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने जिले में और किन-किन जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

ब्लिंकिट वेयरहाउस में 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक, एक्सपायरी सामान नष्ट; कई स्टोर को नोटिस

पटना: राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित...

रांची में पियूष पांडेय समेत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, स्मार्ट सिटी के पास कार रोककर किया हमला, भागने...

Ranchi: रांची के न्यू पुंदाग निवासी रोहन राज पर दुर्गा पूजा के दौरान धुर्वा...

खेत किनारे शौच करने पर बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, कोडरमा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Koderma: कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम मोहल्ला प्रेम नगर में एक...

जमशेदपुर SSP ने सुनी लोगों की फरियाद

Jamshedpur news: झारखंड के जमशेदपुर से पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को दिखाने वाली एक...

ये भी पढ़ें...