Homeझारखंडजमीन के झगड़े में बच्चे को बनाया ढाल, गिरिडीह में 150 फीट...

जमीन के झगड़े में बच्चे को बनाया ढाल, गिरिडीह में 150 फीट ऊपर चढ़कर युवक ने किया हंगामा

Published on

spot_img
spot_img

Giridih news: पारिवारिक जमीन विवाद में एक युवक की सनक ने गुरुवार को पूरे इलाके की सांसें अटका दीं। अपनी बात मनवाने के लिए युवक एक मासूम बच्चे को गोद में लेकर सीधे 150 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया और वहां से उसे नीचे फेंकने की धमकी देने लगा। करीब तीन घंटे तक चले इस खौफनाक ड्रामे से मौके पर भारी अफरातफरी मच गई। नीचे खड़े लोगों की जान हलक में अटकी रही और हर कोई अनहोनी की आशंका से कांप उठा।

- Advertisement -

जमीन का झगड़ा

- Advertisement -

यह सनसनीखेज मामला सदर अंचल क्षेत्र के अजीडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि परिवार के ही गोतिया पक्ष के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर तनातनी चल रही थी। इसी विवाद को अपने पक्ष में सुलझाने के लिए युवक ने यह खतरनाक रास्ता चुना। उसने घर के ही एक नौनिहाल को उठाया और गांव में बनी करीब 150 फीट ऊंची पानी टंकी की सीढ़ियां चढ़ गया।

सांसें अटका देने वाला ड्रामा

टंकी की मुंडेर पर खड़े होकर युवक बच्चे को नीचे गिरा देने की धमकियां देने लगा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग नीचे से ही हाथ जोड़कर युवक से मासूम को छोड़ देने और नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। सूचना मिलते ही सदर अंचल अधिकारी (CO) जितेंद्र प्रसाद और मुफ्फसिल थाने की पुलिस टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। इतनी ऊंचाई पर बच्चे की जान दांव पर होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए थे।

घंटों चली समझाइश

प्रशासन ने किसी भी तरह की जल्दबाजी करने के बजाय बेहद धैर्य से काम लिया। अंचल अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक से लगातार बातचीत की और उसे भरोसा दिलाया कि जमीन से जुड़े मसले को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से सुलझा लिया जाएगा। काफी देर तक चली बातचीत और मिन्नतों के बाद आखिरकार युवक का गुस्सा शांत हुआ।

ऊंचाई बहुत ज्यादा होने के कारण बेहद सावधानी बरतते हुए बच्चे को सकुशल नीचे उतारा गया। मासूम के सुरक्षित नीचे आते ही परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर मामले के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू की।

ताज़ा ख़बरें...

ब्लिंकिट वेयरहाउस में 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक, एक्सपायरी सामान नष्ट; कई स्टोर को नोटिस

पटना: राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित...

रांची में पियूष पांडेय समेत 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, स्मार्ट सिटी के पास कार रोककर किया हमला, भागने...

Ranchi: रांची के न्यू पुंदाग निवासी रोहन राज पर दुर्गा पूजा के दौरान धुर्वा...

खेत किनारे शौच करने पर बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, कोडरमा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Koderma: कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम मोहल्ला प्रेम नगर में एक...

जमशेदपुर SSP ने सुनी लोगों की फरियाद

Jamshedpur news: झारखंड के जमशेदपुर से पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता को दिखाने वाली एक...

ये भी पढ़ें...